- Hindi News
- सफाई कर्मियों की भर्ती पर विचार करेगी सरकार
सफाई कर्मियों की भर्ती पर विचार करेगी सरकार
जयपुर|सफाई मजदूरोंकी समस्याओं और स्थायीकरण-वेतन संबंधी मांगों के ज्ञापन के बाद शुक्रवार को स्थानीय निकाय निदेशालय में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय निकाय निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक एमपी मीणा ने की। बैठक में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में परेशानियों को विधिक राय के अनुसार निस्तारित करने की राय बनी। एससी वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण में 50 फीसदी वाल्मीकि समाज को आरक्षण देने की मांग पर भी विचार हुआ। वाल्मीकि परिवारों को आवासीय भूखंड देने पर विचार किया गया।