- Hindi News
- मुहाना में िववाहिता की गला घोंटकर हत्या,मामला दर्ज
मुहाना में िववाहिता की गला घोंटकर हत्या,मामला दर्ज
जयपुर। मुहानामंडी स्थित केश्यावाला गांव में रहने वाली एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने के बाद बदमाश शव को शुक्रवार देर रात को गांव के चौक में एक खाली भूखंड में पटक कर चले गए। मृतका अंजना शर्मा प|ी गंगाराम शर्मा शुक्रवार दोपहर से घर से गायब थी। सूचना पर मुहाना थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्या में परिचित का हाथ हो सकता है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि केश्यावाला का गंगाराम शर्मा शुक्रवार को गोनेर गया था। गंगाराम के बच्चे शुक्रवार दोपहर 1 बजे स्कूल से घर आए तो अंजना घर पर नहीं थी। शाम को चार बजे गंगाराम ने भी अंजना को फोन किया तो उसका फोन बंद रहा था। शनिवार सुबह 6 बजे के लगभग जब गांव के लोग जगे तो गांव के चौक में स्थित एक खाली भूखंड में अंजना का शव पड़ा था।