पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डच ग्रुप कोरम का जयपुर पर फोकस

डच ग्रुप कोरम का जयपुर पर फोकस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. डचग्रुप कोरम ने राजस्थान पर अपना फोकस रखते हुए जयपुर में बाइ इनविटेशन शोरूम खोला है। यह बाथरूम उत्पादों के क्षेत्र में यूरोप का शीर्ष समूह आंका जाता है और इसके तहत कई कंपनियां कार्यरत हैं। कोरम इंटरनेशनल के सीईओ मार्क कूज ने बताया कि पूरे दक्षिणी एशिया में उनके समूह ने आठ माह पहले भारत को अपनी शीर्ष वरीयता देते हुए यहां संचालन शुरू किया।

जयपुर में गोपालपुरा मोड के समीप शनिवार को बाइ इनविटेशन शोरूम का उद्घाटन करने आए मार्क ने बताया कि यहां डिजाइन से लेकर इंस्टालेशन तक का सारा काम एक ही जगह से संचालित होगा। भारतीय संचालन का योगदान समूह के ग्लोबल कारोबार में 20 फीसदी रहने की आशा है। जयपुर के बाद ग्रुप जोधपुर में ऐसा शोरूम खोलेगा। इस अवसर पर कोरम इंडिया के प्रबंध निदेशक रजनीश ओहरी भी मौजूद थे। ग्रुप की योजना तीन साल के भीतर भारत में अपनी इकाई स्थापित करने की भी है।