जयपुर के ईशान फाइनल में
जयपुर के ईशान सिंह महाराष्ट्र के आर्यमन को 11-5,10-12, 11-3, 11-4 से हरा जयपुर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट में अंडर-11 वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। उनका सामना श्रेयस मेहता से होगा। वहीं अंडर-15 वर्ग में उत्कर्ष बाहेती को दिल्ली के अब्दुल रहमान से 8-11, 8-11, 17-15, 4-11 से हार झेलनी पड़ी।
लड़कियों के अंडर-11 वर्ग में युवान गुप्ता ने राजस्थान की नंदिनी को तथा ऐश्वर्या ने मोनिशा को हराया। अंडर-13 वर्ग का फाइनल मेघा भाटिया अनन्या डाबके के बीच होगा। लड़कों के अंडर-13 वर्ग के खिताबी मुकाबले में अद्वैत यश आमने-सामने होंगे। अंडर-15 वर्ग का फाइनल रहमान तुषार के बीच खेला जाएगा।
आकांक्षा आद्या लड़कियों के अंडर-17 वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं।