- Hindi News
- फ्लाइट सुबह 8:30 की, रात 9:30 बजे भरी उड़ान
फ्लाइट सुबह 8:30 की, रात 9:30 बजे भरी उड़ान
हजयात्रियोंकीमुश्किल कम होती नजर नहीं रही है। एयर इंडिया की ओर से समय पर विमान नहीं भेजे जाने से शुक्रवार को 11वीं फ्लाइट समय पर रवाना नहीं हो सकी। हजयात्रियों ने सुबह जब एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश किया तो उन्हें पता चला कि अभी तो विमान जयपुर पहुंचा ही नहीं है। रवानगी का समय सुबह 8:30 बजे का था। फ्लाइट 13 घंटे देरी से रात 9:30 बजे रवाना हुई।
सुबह विमान नहीं आने से हजयात्रियों को एक होटल में ठहराया गया। हजयात्रियों को यहां भेजते समय यह नहीं बताया गया कि उनकी फ्लाइट कब रवाना होगी। इससे वे दिनभर परेशान होते रहे। शाम को उन्हें सूचना दी गई कि फ्लाइट साढ़े 9 बजे जाएगी। तब उन्होंने राहत की सांस ली।
विरोध के बावजूद मिली एयर इंडिया की फ्लाइट
स्टेटहज कमेटी के अध्यक्ष सलीम कागजी का कहना है कि सेंट्रल हज कमेटी के साथ बैठक में उन्होंने एयर इंडिया से अनुबंध का विरोध किया था। तब हमें इसकी सही सर्विस मिलने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन एयर इंडिया ने अपना अनुबंध जेट एशिया को सबलेट कर दिया। इसके विमान भी सही नहीं हैं। अबूधाबी में खड़ा विमान अब तक नहीं सुधर सका है। अब वे सेंट्रल हज कमेटी के साथ होने वाली मीटिंग में एयर इंडिया को भुगतान नहीं करने और पैनल्टी लगाने की मांग करेंगे।
केवल तीन फ्लाइट 7वीं से नवीं समय पर रवाना हो सकीं हैं।
फ्लाइटों के देरी से जाने का सिलसिला
पहलीफ्लाइट 2 घंटे
दूसरी फ्लाइट 3:30 घंटे
तीसरी फ्लाइट 25 घंटे
चौथी फ्लाइट 27 घंटे
पांचवीं फ्लाइट 26 घंटे
छठी फ्लाइट 5 घंटे
10वीं फ्लाइट 3 घंटे
11वीं फ्लाइट 13 घंटे
12वीं फ्लाइट देरी से जाने
की संभावना
यह हुए रवाना
हजकमेटी के सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि 11वीं फ्लाइट में 235 हजयात्री रवाना हुए। इनमें जयपुर के 49, अलवर के 90, जोधपुर के 24, अजमेर के 70 और कोटा के 2 हजयात्री शामिल हैं।
इसलिएहुई देरी
जानकारीके अनुसार नौवीं फ्लाइट में तकनीकी खामी गई थी। इसकी आबूधाबी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान की खामी दूर होने के बाद इसे उड़ने की अनुमति नहीं मिली। इस कारण एयर इंडिया को देश के दूसरे स्थानों से जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर वहां की फ्लाइट राजस्थान में भेजी है।
फ्लाइटों के देरी से जाने का सिलसिला
पहलीफ्लाइट 2 घंटे
दूसरी फ्लाइट 3:30 घंटे
तीसरी फ्लाइट