- Hindi News
- शारदीय नवरात्र : आमेर में पर्यटकों के लिए हाथी सवारी 24 से बंद
शारदीय नवरात्र : आमेर में पर्यटकों के लिए हाथी सवारी 24 से बंद
विसं. जयपुर| पर्यटकोंके लिए आमेर में हाथी सवारी नवरात्र के दौरान बंद रहेगी। शारदीय नवरात्र पर दर्शनार्थियों की भीड़ और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। महल में शिलामाता मंदिर है, जहां हर नवरात्र पर मेला भरता है। इसी जगह हाथियों का संचालन होता है। नई व्यवस्था के अनुसार हाथियों का संचालन 24 िसतंबर से 4 अक्टूबर तक बंद रहेगा। आमेर महल अधीक्षक ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए महल प्रवेश की बुकिंग व्यवस्था सिंहपोल एवं त्रिपोलिया गेट पर की गई है। पर्यटकों की निकासी व्यवस्था त्रिपोलिया गेट से रहेगी।
पर्यटन दिवस पर प्रवेश फ्री रहेगा
विश्वपर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को राज्य के संरक्षित स्मारकों और म्यूजियम में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। यह व्यवस्था सभी पर्यटकों के लिए रहेगी।