पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनोग्राफी करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

सोनोग्राफी करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | चौमूके अंजली अस्पताल में भ्रूण की लिंग जांच करने के आरोप में पिछले एक साल से फरार चल रहे फर्जी चिकित्सक को पीसीपीएनडीटी सेल ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राकेश यादव स्टेट पीसीपीएनडीटी सेल के नोडल अधिकारी उपनिदेशक (आरसीएच) किशना राम ईसरवाल के नेतृत्व में किए गए निरीक्षण के दौरान दिसंबर 2013 में फरार हो गया था।

पीसीपीएनडीटी सेल ने आरोपी यादव को कोर्ट में पेश किया। जहां से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। सेल के प्रभारी मदनलाल शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी राकेश यादव बिना मेडिकल डिग्री के ही सोनोग्राफी कर रहा था। विशिष्ट सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं) के नवीन जैन ने बताया कि चौमू के अंजली अस्पताल में 18 दिसंबर 2013 को गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी करते दलाल बृजमोहन धानका, अस्पताल कर्मचारी कमल, मकान मालिक विक्रम को गिरफ्तार किया था। तब अस्पताल संचालक एवं फर्जी चिकित्सक राकेश यादव मौके से फरार हो गया था।