- Hindi News
- इंजीनियरिंग छात्रों से नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
इंजीनियरिंग छात्रों से नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
जयपुर | वैशालीनगरइलाके में इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने और तीन माह तक ट्रेनिंग के नाम पर वेतन नहीं देने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र-छात्राओं ने वैशालीनगर थाने में एकेएस टेक्नोलॉजी प्रा.लि. के डायरेक्टर अजीत सिंह कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्र संदीप गर्ग ने मानसरोवर स्थित एक निजी कॉलेज में एक दिन एकेएस टेक्नोलॉजी कंपनी ने नौकरी देने के नाम पर 15 छात्र-छात्राओं से 10 से 20 हजार रुपए बॉन्ड मनी के नाम ले लिए और सैलेरी के साथ वापस देने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने तो सैलेरी दी और ना ही उनसे ली गई बॉन्ड राशि लौटाई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।