- Hindi News
- विदेश में नौकरी के नाम पर ठगने वाले गिरफ्तार
विदेश में नौकरी के नाम पर ठगने वाले गिरफ्तार
जयपुर | विदेशीमें नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगने वाले दो बदमाशों को सुभाष चौक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मो. उस्मान अली (67) हिदायत बाग हांडीपुरा और फैजी खान बासबदनपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि कुछ माह पहले मंजूर खान, अमजद खान, मो. बिलाल और चांद मोहम्मद ने थाने में रिपोर्ट दी कि मो. उस्मान अली फैजी खान ने उन्हें विदेश में नौकरी लगाने के झांसा दिया और सभी से 50-50 हजार रुपए ले लिए।
आरोपियों ने ना तो नौकरी लगाई और ना ही पैसे वापस लौटाए। पुलिस ने पीडितों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।