पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपारी लेने वाले दो शूटरों सहित तीन गिरफ्तार

सुपारी लेने वाले दो शूटरों सहित तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रागपुरा/जयपुर| प्रागपुराथाना पुलिस ने मंगलवार देर रात एक व्यापारी की हत्या करने पहुंचे हरियाणा के दो शूटरों प्रागपुरा के एक बदमाशों को दो पिस्टल, दो कारतूस धारदार हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। व्यापारी को मारने के लिए बदमाशों को उदयपुर सेन्ट्रल में बंद प्रागपुरा थाने के अपराधी द्वारा हरियाणा के शूटरों को एक लाख की सुपारी दी गई थी। सूचना मिलने पर बुधवार को जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बीएस राठौड़ प्रागपुरा थाने पहुंचे।

उन्होंने बताया कि घेराबंदी कर मंगलवार रात करीब 2 बजे कोटपूतली के नीमकाथाना रोड पर से शूटर मुरादपुर टेकन रोहतक निवासी दीपक सागवान (20), नगर थाना सब्जी मंडी रोहतक निवासी प्रवीण कुमार (23) और प्रागपुरा निवासी मनोहर उर्फ मनोज को गिरफ्तार किया गया। तीनों बदमाश प्रागपुरा निवासी हरीश गोयल पुत्र बृजमोहन गोयल की हत्या करने के लिए किराए की कार में प्रागपुरा पहुंचे थे। बदमाशों को 20 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हरीश गोयल ने पुलिस को बताया कि उदयपुर सेन्ट्रल जेल में बंद महेन्द्र सैनी ने चार दिन पहले फोन कर 40 हजार रुपए देने की धमकी दी थी। महेंद्र सैनी के कहने पर कस्बे में लखेरों का मोहल्ला निवासी मनोहर उर्फ पांडू कुम्हार ने रुपए देने के लिए धमकाया।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।

मुखबिर से मिली सूचना

थानाप्रभारी हरिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि दोनों शूटर एक माह पहले भी कोटपूतली के पास एक जने को मारने भी आए थे। मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश हरियाणा से मंगलवार की रात नीमकाथाना पहुंचेंगे और बुधवार को प्रागपुरा आकर काम को अंजाम देंगे। इस पर कोटपूतली एएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, डीएसपी सुरेंद्र दीक्षित, प्रागपुरा थाना प्रभारी हरिपाल सिंह राठौड़, पनियाला थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल गठित किया।

\\\"भाईसाहब\\\' बनने की चाह

बदमाशोंने बताया कि जेल में बंद जो बदमाश सुपारी देकर दो या इससे अधिक हत्या करवाने में सफल हो जाता है उसे \\\"भाई साहब\\\' कहते हैं। महेन्द्र सैनी की चाहत भाई साहब बनने की थी। जिसके कारण यह योजना बनी।