पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल स्टोर का कर्मचारी ढाई लाख रु. लेकर फरार

मेडिकल स्टोर का कर्मचारी ढाई लाख रु. लेकर फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | एसएमएसअस्पताल के सामने एक मेडिकल शॉप का कर्मचारी करीब ढाई लाख रुपए लेकर भाग गया। दुकान संचालक ने उसे बैंक में रुपए जमा करवाने भेजा था। काफी देर तक कर्मचारी के वापस नहीं आने पर अशोक नगर थाने में केस दर्ज कराया।

एएसआई अशोक कुमार के मुताबिक कल्याण जी का रास्ता निवासी ओमप्रकाश की महावीर मेडिकल एंड जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। नीमकाथाना निवासी आरोपी महेंद्र दुकान पर 5-6 माह से कर्मचारी था। वह सांगानेर में किराए से रहता है। ओमप्रकाश ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे उसे ढाई लाख रु. देकर बैंक में जमा करवाने भेजा था। करीब पौन घंटे तक महेंद्र नहीं लौटा तो ओमप्रकाश ने दूसरे कर्मचारी को बैंक भेजा। वहां महेंद्र नजर नहीं आया। बैंक प्रबंधन ने बताया कि उनके खाते में रुपए जमा नहीं हुए हैं।



फिर ओमप्रकाश ने महेंद्र के गांव जाकर उसके परिजनों से बातचीत की, लेकिन उन्होंने भी आरोपी के गांव आने से इनकार कर दिया।