पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पेशलओलंपिक भारत (एसओबी) की राजस्थान इकाई की ओर से आयोजित स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता के रीजनल गेम्स-2014 का बुधवार को समापन समारोह हुआ।

एसएमएस इंवेस्टमेंट ग्राउंड में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोकायुक्त सज्जन सिंह कोठारी थे। विशिष्ट नि:शक्तजन आयोग के उपनिदेशक एस.एन. पहाड़िया, डीपीएसडब्ल्यू संदीप कुमार और मीडिया समन्वयक अमित बैजनाथ गर्ग रहे। खिलाड़ियों ने जंबल मार्च करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद दिशा स्कूल, माइलस्टोन और एसएनएम स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

एसओबी राजस्थान के एरिया डायरेक्टर यू.के.पांडे ने एसओबी की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। छह दिवसीय गेम्स में नॉर्थ सेंट्रल जोन के 12 राज्यों के करीब 350 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 262 मेडल वितरित किए गए। इनमें 96 गोल्ड, 91 सिल्वर और 75 ब्रांज मेडल शामिल हैं। मेजबान राजस्थान 64 मेडल जीतकर प्रतियोगिता में पहले नंबर पर रहा।