- Hindi News
- \"एक पेड़ एक जिंदगी\' अभियान के तहत किया पाैधरोपण
\"एक पेड़-एक जिंदगी\' अभियान के तहत किया पाैधरोपण
सिटी रिपोर्टर दैनिकभास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी पौधरोपण अभियान के तहत शिवदासपुरा स्थित श्याम सिटी में रामश्याम बिल्ड स्टेट के प्रोपराइटर रामस्वरूप मीणा ने पौधरोपण किया। इसी प्रकार ड्रीम वेवर्स संस्था द्वारा मिशनरी चैरिटी ओल्डऐज होम में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इस मौके पर संस्था के हेमंत, श्रीम, अश्रय, माधुरी, नवोदय, मोनिशा, सचिन, विकास, गिरिराज, संजीव आदि ने पाैधरोपण कर जयपुर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।