दुशासन के साथ गर्ल्स ने किया परफॉर्म
फैशनशो में स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखने को मिली। यह शो सांगानेर स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में यूथ वीक के तहत आयोजित किया गया। इंडो वेस्टर्न इंडियन गारमेंट विद् वेस्टर्न ट्विस्ट आदि थीम पर 70 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने टैलेंट दिखाया। टीवी एक्टर निर्भय वाधवा स्टूडेंट्स के बीच थे। उन्होंने जज की भूमिका निभाई।
वाधवा नेे कहा, स्टूडेंट्स की ये कोशिश दिलचस्प है। जब मैं कॉलेज में था उस वक्त एक्टिंग किया करता था। बाद में इसी को अपना प्रोफेशन बनाया।
यहां आए 7 साल के यश राजस्थानी ने भी कॉमिक शेरो-शायरी से स्टूडेंट्स को एंटरटेन किया। फैशन शो के मौके पर स्टूडेंट्स ने रैम्प पर लैस और गोटे से ज्वैलरी बनाकर क्रिएटिविटी दिखाई। अध्यापिका अक्षया अग्रवाल ने अपने डिजाइनर लहंगे फैशन शो में डिस्प्ले किए।
यूथ वीक के आखिरी दिन राजस्थानी परंपरा को दर्शाने के लिए मांडणा और सेलेड डेकोरेशन प्रतियोगिता रखी गई। तीन दिन चले वीक के आखिरी दिन कॉलेज प्रिंसिपल नीना स्वरूप ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया।