पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इप्टा थिएटर ग्रुप की ओर से सिखाई जाएंगी एक्टिंग थिएटर स्किल्स

इप्टा थिएटर ग्रुप की ओर से सिखाई जाएंगी एक्टिंग थिएटर स्किल्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रवींद्रमंच पर इप्टा की ओर से आयोजित की जा रही 40 दिवसीय एक्टिंग थिएटर वर्कशॉप में बुधवार को स्टूडेंट्स अपनी थिएटर स्किल्स को निखारते और म्यूजिक में खुद को अपडेट करते नजर आए। वर्कशॉप के लिए स्टूडेंट्स का सलेक्शन 10 सितंबर को ऑडिशन के जरिए किया गया।

वर्कशॉप में इप्टा थिएटर से जुड़े वरिष्ठ रंगकर्मी इम्प्रोवाइजेशन, इमेजिनेशन, ऑब्जरवेशन के साथ-साथ योग, मेडिटेशन, वॉइस एक्सरसाइज जैसी एक्टीविटी के साथ थिएटर से जुड़े पहलुओं का प्रशिक्षण दे रहे हैं। केशव गुप्ता ने बताया कि प्रतिभागियों को थिएटर के बेसिक्स सिखाने के साथ ही एक्टिंग में खास रुचि रखने वालों को एक्टीविटीज के माध्यम से तराशा जा रहा है, ताकि वे भविष्य में अच्छे कलाकार बन सकें। रंगमंच के एक्सपर्ट संजय विद्रोही और रणवीर सिंह भी स्टूडेंट्स को स्टेज, डायलॉग, स्क्रिप्ट रीडिंग, बॉडी पॉश्चर जैसी चीजें सिखा रहे हैं। वर्कशॉप के समापन पर ‘राजा मास्टर’ नाटक का मंचन किया जाएगा। इसमें वर्कशॉप में ट्रेंड हुए कलाकार अभिनय करेंगे।

थिएटर वर्कशॉप की शुरुआत