पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर जयपुर

सिटी रिपोर्टर जयपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर

ब्रिटिशहाई कमिश्नर चंडीगढ़ की ओर से यूके के ग्रेट डिबेट कॉम्पीटीशन का जयपुर में आयोजन किया जाएगा। यह कॉम्पीटीशन 19 सितंबर को जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में होगा। इसका टॉपिक ‘क्लाइमेट चेंज इज टू हाई प्राइस टू पे फॉर इकोनॉमिक डवलपमेंट’ रहेगा। इसमें राजस्थान के अलग-अलग कॉलेजों टीमें हिस्सा लेंगी। इसका ग्रांड फिनाले नवंबर में दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। विजेता टीम को यूके का वनवीक टूर कराया जाएगा। ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर चंडीगढ़ डेविड लिलीयट ने कहा कि ग्रेट डिबेट यूके और इंडिया के ट्रेडिशन को सेलिब्रेट करने का एक बेहतरीन जरिया है। मैं उत्सुक हूं स्टूडेंट्स की तरफ से अच्छी डिबेट्स सुनने के लिए। ये प्रयास राजस्थान के कॉलेजों में हमारे लिंक को और भी मजबूत करेगा। जयपुर में ये डिबेट दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी। इसको ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डेविड लिलीयट, आईपीएस एवी शुक्ला, यूएन के फॉरमर ट्रेनर और प्रो. एनसी पहाड़िया जज करेंगे। दैनिक भास्कर के संपादकीय सलाहकार महेंद्र सुराणा इस डिबेट को चेयर करेंगे।

यूके की ग्रेट डिबेट कल जयपुर में होगी