गणपति, बेगा पधारो जी...
जयपुर. श्रीप्रेमभाया मंडल समिति की ओर से प्रेमभाया सरकार का 37 दिवसीय 75वां महोत्सव शनिवार को गणेश निमंत्रण के साथ शुरू हुआ। महोत्सव के तहत संरक्षक ललित किशोर शर्मा ने मोतीडूंगरी गणेश जी को पीले चावल देकर गणेश निमंत्रण दिया। इस मौके पर गणेश वंदना रिद्धि-सिद्धि लेकर साथ गणपति, बेगा पधारो जी। दीन-हीन और मलिन जनों के, कारज सारो जी। रात में युगल कुटीर, जय लाल मुंशी के रास्ता में प्रेमभाया का दरबार सजाया गया और गुलाल अर्पण के साथ फागोत्सव शुरू हुआ। इस मौके पर योगेश भावन ने श्याम फागुन आया, लाया संदेशा पवन भुवन में रंग छाया..., विजय शर्मा ने तक-तक मारे पिचकारी, नंद जी को लाल सयानो...के साथ मंडल समिति के अन्य गायकों ने युगल सरकार के पदों से हाजिरी लगाई। समिति के मंत्री योगेश भटनागर ने बताया कि रविवार को दोपहर 3 बजे से बरकत नगर की गली नं. 10 के सिद्धेश्वर महादेव फागोत्सव मनेगा।