स्कूलों में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
रिजर्व बैंकके पास तख्तेशाही रोड पर गुरुवार को अपर आयकर आयुक्त रघुवीर सिंह के बेटे एसएमएस स्कूल के छात्र समर्थसिंह का अपहरण का प्रयास किया गया था। इस घटना के बाद भास्कर टीम ने शनिवार को शहर के निजी स्कूलों के बाहर सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों का जायजा लिया। शहर के मानसरोवर, मालवीय नगर, सी-स्कीम के बड़े निजी स्कूलों में भास्कर टीम पहुंची। टीम ने सुरक्षा को लेकर स्कूलों के गेट पर तैनात गार्ड से बातचीत की। बाहर मेनगेट के आसपास 50 से 100 मीटर तक क्षेत्र की गतिविधि को देखने के लिए किसी भी स्कूल ने सीसीटीवी कैमरे नहीं लगा रखे हंै। मेनगेट पर जो प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड हैं वे भी रिटायर्ड एक्स आर्मी सर्विसमैन नहीं हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने के लिए अधिकतर छात्र स्कूल परिसर के बाहर खड़े वाहनों में आकर बैठते हैं।
सेंट एंसलम मालवीय नगर
स्कूलपरिसर और खेल मैदान को देखने के लिए कैमरे लगे हुए हैं, जबकि स्कूल के बाहर मेनगेट के आसपास की गतिविधियों को देखने के लिए सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए हुए।
सेंट विल्फ्रेड कॉलेज
न्यूसांगानेर रोड, मानसरोवर के इस कॉलेज में भी भास्कर टीम ने गार्डों से बात की, लेकिन मेन गेट पर कैमरा लगा होने से इनकार कर दिया। यहां स्कूल के अंदर ही कैमरे लगे थे।
सेंट जेवियर सी-स्कीम
छुट्टीके बाद स्टूडेंट्स गेट नंबर 6 से बाहर जाते हैं। यहां छात्रों को लेने के लिए ऑटो कारें खड़ी रहती हैं। बाहर की गतिविधियों काे देखने के लिए यहां कोई कैमरा नहीं लगाया हुआ।
विद्याआश्रम स्कूल
गेटपर गार्ड है जबकि मेनगेट के आसपास की गतिविधि को देखने के लिए कोई कैमरा नहीं लगा हुआ है। गार्ड से बात करने पर बताया कि स्कूल परिसर में ही कैमरे लगे हुए हैं।