पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य में पहली गुरुद्वारा प्रधान महिला बनी चरणजीत कौर

राज्य में पहली गुरुद्वारा प्रधान महिला बनी चरणजीत कौर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. राज्यमें ऐसा पहला मौका है कि किसी गुरुद्वारे में महिला को प्रधान चुना गया। जयपुर के गोविंदनगर पूर्व गुरुद्वारे में चरणजीत कौर को प्रधान के रूप में चुना गया है। 56 साल की बीबी चरणजीत कौर गोविंदनगर पूर्व गुरुद्वारे में 40 साल से सेवा कर रही थीं। गुरुदर्शन यात्रा कमेटी के संयोजक जगजीत सिंह सूरी और गुरुगोविंद सिंह स्टडी कीर्तन विंग के अध्यक्ष मनमीत सिंह ने बताया कि समूह स्त्री सत्संग से जुड़ी बीबी चरणजीत समय-समय पर हर गुरुद्वारे में कीर्तन सेवा दे चुकी हैं। गुरुद्वारा प्रधान बनने पर वैशालीनगर में हुए नाम सिमरन गुरमत दीवान में शनिवार को सिख समाज और गुरुदर्शन यात्रा कमेटी की ओर से बीबी चरणजीत कौर का सम्मान किया गया।