पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"हमेशा सात्विक संकल्प करने चाहिए\'

\"हमेशा सात्विक संकल्प करने चाहिए\'

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. श्रीगिर्राज अन्नक्षेत्र, राधा सर्वेश्वर पीठ गोवर्धन के सेवार्थ विद्याधर नगर सेक्टर-1 के राजपुताना पार्क में चल रहे भागवत कथा प्रवचनों में शनिवार को महामंडलेश्वर राधामोहन दास महाराज ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश है, इसलिए जीव के अंदर अपार शक्ति रहती है। उन्होंने कहा कि अगर कमी रहती है तो केवल संकल्प की। संकल्प दृढ़ और कपट रहित होने से प्रभु उसे निश्चित रूप से पूर्ण करेंगे। इसलिए व्यक्ति को हमेशा सात्विक संकल्प करना चाहिए और संकल्प शक्ति दृढ़ होनी चाहिए। इस मौके पर रुक्मिणी विवाह प्रसंग हुआ। रविवार को सुदामा चरित्र की कथा प्रसंग के साथ पूर्णाहुति होगी। कथा दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।