पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कूल में ई लर्निंग प्रोजेक्ट

सरकारी स्कूल में ई-लर्निंग प्रोजेक्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. आरएनजीफाउंडेशन और रोटरी क्लब जयपुर रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गणगौरी बाजार में लर्निंग प्रोजेक्टर इंस्टालेशन एवं स्कूल किट वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज थे। फाउंडेशन के चेयरमैन हिमांशु गोयल ने बताया कि इसमें लर्निंग प्रोजेक्टर में राजस्थान बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार पहली से 10वीं तक का कोर्स उसमें फीड किया गया है। इसमें सभी विषयों को रोचक बनाया गया है जिससे बच्चों को पढ़ने में रुचि बढ़े। उन्होंने बताया कि इस मौके पर 17 ब्लैक बोर्ड और जरूरतमंद लड़कियों को स्कूल बैग यूनिफार्म भी वितरित की गई। यहां अग्रवाल समाज जयपुर के अध्यक्ष पवन गोयल भी मौजूद थे।