पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान पद्मप्रभु का मोक्षकल्याणक आज

भगवान पद्मप्रभु का मोक्षकल्याणक आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. जैनधर्म के 6ठे तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभु का मोक्षकल्याणक रविवार को मनाया जाएगा। शहर के दिगंबर जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी। सुबह भगवान पद्मप्रभु का अभिषेक, शांतिधारा विधान पूजन किया जाएगा। मंदिरों में मूलनायक भगवान की प्रतिमा को सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। मुख्य आयोजन टोंक रोड पर बाड़ा पद्मपुरा में होगा। भगवान की खड्गासन प्रतिमा की विशेष पूजा होगी। आमेर रोड दिगंबर जैन मंदिर बिजैलाल जी पांड्या में भगवान पद्मप्रभु का मोक्षकल्याणक भक्तिभाव से मनेगा। प्रचार संयोजक बसंत जैन और सुधीर बिलाला ने बताया कि सुबह 7 बजे पद्मप्रभु भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और विधान की पूजा होगी।