पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलता में भोले बाबा की झांकी 17 को

गलता में भोले बाबा की झांकी 17 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. जीवनदासरावतानी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से गलता तीर्थ में शिवरात्रि पर 17 फरवरी को भोलेनाथ का दरबार सजेगा। जीवनदास सीतादेवी रावतानी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 8 बजे भोलेनाथ की 20 फीट ऊंची भोलेनाथ की फूलों की विशेष झांकी सजेगी। ट्रस्ट अध्यक्ष मनु रावतानी ने बताया कि गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य के सान्निध्य में दीप प्रज्वलन के बाद भक्ति संगीत महाप्रसादी का शुभारंभ होगा। इस मौके पर पालनपुर के कलाकारों द्वारा शिव तांडव शिव आराधना की प्रस्तुति होगी। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक महाप्रसादी होगी। गलता में आने-लाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए प्रतापनगर, टोंक रोड, अजमेरी गेट, सांगानेरी गेट से सुबह 8 से शाम 4 बजे तक बस सुविधा रहेगी।