- Hindi News
- आज बादलों की आवाजाही से कम हो सकती है ठंड
आज बादलों की आवाजाही से कम हो सकती है ठंड
शहर केन्यूनतम तापमान में शनिवार को 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से ठंड कम हो गई और पारा 11.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 24.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गई। लेकिन वातावरण में बदलाव के कारण रविवार को बादलों के घिरने की संभावना बन रही है। इससे ठंड और कम हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान में कमी आएगी, जिससे दिन के समय गर्मी महसूस नहीं होगी। जयपुर में मौसम केंद्र के निदेशक बद्रीनारायण बिश्नाेई ने बताया कि ऊपरी वायु के परिसंचरण तंत्र में बदलाव होने के कारण शहर में बादल घिरने के आसार हैं।