- Hindi News
- डेढ़ लाख बच्चों के पास आठवीं उत्तीर्ण की डबल अंकतालिका और दोनों मान्य
डेढ़ लाख बच्चों के पास आठवीं उत्तीर्ण की डबल अंकतालिका और दोनों मान्य
आठवीं की वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा देने वाले डेढ़ लाख बच्चों के पास डबल अंकतालिका हो गई है। स्थानीय और बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लेने से यह स्थिति आई है। बच्चे असमंजस में हैं कि किस अंकतालिका का उपयोग करें। हालांिक इस सबारे में संस्था प्रधानों से भी कोई जानकारी नहीं िमल रही है।
राज्य में संभवतया पहली बार ऐसा हो रहा है कि बच्चों के पास एक ही कक्षा की दो अंकतालिकाएं हो गई है। बच्चों ने स्थानीय स्तर पर स्कूलों में परीक्षा पास कर मई में 8वीं की अंकतालिका प्राप्त कर ली। इसके बाद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पहली बार 24 से 31 जुलाई तक आठवीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा 2014 कराई गई। इस बोर्ड परीक्षा में केवल 1,82,878 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए जिनमें से 1,58,883 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा परिणाम 8 सितंबर को जारी किया गया। परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम से निकाला गया और सभी पास घोषित किए गए। स्थानीय बोर्ड दोनों परीक्षा पास कर नवीं में चुके बच्चे स्कूल में शिक्षकों से आए दिन पूछ रहे हैं कि इन दोनों में से कोई सी अंकतालिका मान्य होगी। अखिल राजस्थान शिक्षक कर्मचारी महासंघ (समायोजित) अशोक शर्मा का कहना है कि बच्चों के सामने संकट खड़ा हो गया है कि भविष्य में उच्च कक्षाओं, भर्ती या किसी प्रतियोगी परीक्षा में 8वीं की अंकतालिका की जरूरत पड़ने पर वे कौनसी अंकतालिका इस्तेमाल करें। विभाग को इस बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
दोनोंअंकतालिकाएं मान्य : प्रारंभिकशिक्षा के पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा विनोद गिरी का कहना है कि राजस्थान बोर्ड की अंकतालिका की अहमियत अधिक होगी। वैसे दोनों ही अंकतालिकाएं मान्य रहेगी।