पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदराव जी के रास्ता में कान महाजन बड़ के पास 10 सितंबर को दूध व्यवसायी मोहन पारीक (40) पर सरियों से हमला करने वाले दो आरोपियों को नाहरगढ़ रोड थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।

सब इंस्पेक्टर भगवान सहाय ने बताया कि टोडारायसिंह टोंक निवासी कृष्ण कुमार उर्फ किशन और कटेवा नगर निवासी मुकेश उर्फ डामर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि किशन सेशन कोर्ट में आया है। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया। किशन की निशानदेही पर मुकेश को भी न्यू सांगानेर रोड से गिरफ्तार कर लिया।