सहकारी बैंकों की 454 शाखाएं सीबीएस हुईं
जयपुर. राज्यके सहकारी बैंकों में कोर बैंकिंग सॉल्यूशन सुविधा शुरू हो गई है। इसके साथ ही सहकारी बैंक प्रदेश का सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क हो गया है।
प्रदेश में सहकारी बैंकों की सभी 454 शाखाएं कोर बैंकिंग सेवा एक आपस में जुड़ने से लाखों ग्राहकों को सीधा फायदा और सुविधाएं मिलना शुरू हो गई है। अगले चरण में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कम्प्यूटराइजेशन का काम भी चरणबद्ध तरीके से आरंभ कर दिया गया है।
सहकारी बैंकों के रजिस्ट्रार अनुराग भारद्वाज ने बताया कि सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजहंस उपाध्याय, सहकारी बैंकों के प्रबंध संचालक की उच्च स्तरीय बैठक में अपेक्स बैंक और सभी 29 केन्द्रीय सहकारी बैंकों को पूरी तरह से कोर बैकिंग सिस्टम (सीबीएस) व्यवस्था से जोड़ने को पहली प्राथमिकता देने का निर्णय किया गया। राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्रबंध संचालक आरके पुरी ने बताया कि सहकारी बैंकों के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन व्यवस्था से जुड़ने के साथ ही अब सहकारी बैंकों में खातेदारों को उनके खातों के लेन-देन की सूचना एसएमएस अलर्ट तथा ईमेल के माध्यम से स्टेटमेंट सुविधा भी शुरू हो कर दी गई है।