पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिंग रोड : अंग्रेजों के शासन जैसी हुई कार्रवाई : पायलट

रिंग रोड : अंग्रेजों के शासन जैसी हुई कार्रवाई : पायलट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने रिंग रोड के लिए किसानों की भूमि कब्जे में लेने में किए जा रहे बल प्रयोग की निंदा की है।

पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र के भूमि अधिग्रहण बिल की मूल भावना से अलग प्रदेश में भूमि अधिग्रहण के लिए नया कानून बनाने जा रही है। यह किसानों के शोषण पर आधारित है। प्रदेश सरकार भूमि लेने के लिए जिस प्रकार से पुलिस कार्रवाई करा रही है, उससे लगता है सरकार जनता के प्रति संवेदनशील नहीं है। मानवाधिकारों के हनन पर भी आमदा है। इस कार्रवाई में गर्भवतियों, बच्चों बुजुर्गों के साथ अन्याय हो रहा है, लेकिन प्रशासन निरंकुशता के साथ अपनी मुहिम को आगे बढ़ा रहा है। सरकार ने इस मामले में अंग्रेजों की निरंकुश शैली को भी मात कर दिया है। इधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान और पूर्व सांसद डॉ. महेश जोशी ने भी रिंग रोड के लिए सरकार की आेर से लगाए गए भारी जाब्ते पर आक्रोश जताया है। उन्होंने इसे बर्बर कार्रवाई बताया है और कहा है कि जिस तरह से सरकार काम कर रही है वह जनादेश के खिलाफ है।