गणेशम ने मनाया 11वीं वर्षगांठ का जश्न
जयपुर. गौरवटॉवर स्थित गणेशम इलेक्ट्रो टैक सुपर मार्केट ने अपनी ग्यारहवीं वर्षगांठ का जश्न बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर ग्रुप के राजस्थान सीईओ संजय शर्मा, बीएस शेखावत, सोनी के ब्रांच हैड प्रदीप भट्ट अमिश, शार्प के ब्रांच हैड मनीष जौहरी, बजाज फाइनेंस के अजय जाटव, वीडियोकॉन के पुष्पेंद्र और चंद्रा ग्रुप के प्रबंध निदेशक ललित धोका, निदेशक अमित-मुद्रिका, आशीष धोका कई नामी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। गणेशम मैनेजर मंजुला शर्मा और पीके शर्मा ने इस जश्न को केक काटकर मनाया। त्योहारों के सीजन को देखते हुए गणेशम ने अपनी दिवाली योजनाओं का शुभारंभ किया। इस स्क्रेच एंड विन ऑफर के तहत ग्राहक फोर्ड फिगो कार, नामी कंपनियों के 11 एलईडी, 111 जेएमजी, 111 एमजी, 1111 आइरन, 1111 इमर्सन रॉड कई अन्य उपहार जीत सकते हैं। यहां बजाज फाइनेंस की ओर से कैश बैक ऑफर का लाभ भी दिया जा रहा है।