पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवक दबाव से गुड़ 50 रुपए सस्ता

आवक दबाव से गुड़ 50 रुपए सस्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. उत्तरप्रदेश की मंडियों में नए गुड़ की सीमित आवक शुरू हो गई है। इसे देखते हुए स्थानीय सूरजपोल मंडी में शनिवार को गुड़ की सभी किस्मों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की और गिरावट दर्ज की गई। उधर मुजफ्फरनगर, हापुड़, मुरादनगर एवं बड़ौत मंडी में चाकू, चौरसा एवं रसकट गुड़ के भाव 20 से 30 रुपए प्रति 40 किलो नीचे गए। इसके अलावा चीनी भी ग्राहकी कमजोर होने एवं महाराष्ट्र की मिलों द्वारा 2600 रुपए जनवरी डिलीवरी में नई चीनी के अगाऊ सौदे किए जाने से उत्तर प्रदेश की कई मिलों में चीनी 20 से 30 रुपए घटकर 3000 से 3030 रुपए प्रति क्विंटल रह गई।