- Hindi News
- इलेक्ट्रो प्लाजा पर हिटाची प्रॉडक्ट्स का डेमो
इलेक्ट्रो प्लाजा पर हिटाची प्रॉडक्ट्स का डेमो
जयपुर. इलेक्ट्रोप्लाजा पर रेफ्रिजरेटर्स और वाशिंग मशीन के नए मॉडल्स की विस्तृत रेंज लॉन्च की गई है। इसमें दो, तीन और चार डोर इन्वर्टर सीरिज में 251 से 638 लीटर क्षमता वाले 34 मॉडल शामिल हैं, जिनकी कीमत 25,000 रु. से 1,25,000 रु. के बीच है। फुली ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन आठ किग्रा साइज में 32,000 रु. में उपलब्ध है। सीईओ संजीव सुरोलिया ने बताया कि इन्वर्टर ड्यूल फेन नवीनतम तकनीक आधारित रेफ्रिजरेटर प्रीमियम रेंज के कस्टमर्स की आवश्यकता को पूरा करता है।