मुखोपाध्याय राज्य के नए गृह सचिव
जयपुर | आईएएसए. मुखोपाध्याय राज्य के नए गृह सचिव बनाए गए हैं। वे अभी एचसीएम रीपा में डायरेक्टर पद पर थे। शुक्रवार को राज्य सरकार ने उनका तबादला गृह, नागरिक सुरक्षा, गृह रक्षा एवं जेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर किया। वे राज्यपाल के एसीएस रह चुके हैं। उधर, कार्मिक सचिव आलोक गुप्ता एचसीएम रीपा के निदेशक का अतिरिक्त पदभार भी संभालेंगे। शेष| पेज 6
कार्मिकविभाग की संयुक्त सचिव अर्चना सिंह ने एक अन्य आदेश निकाल कर राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार शर्मा को खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. अशोक सिंघवी प्रशिक्षण के लिए विदेश गए हैं। उनके विदेश से लौटने तक शर्मा यह जिम्मेदारी निभाएंगे।