पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हांगकांग जैम एंड ज्वैलरी फेयर का समापन

हांगकांग जैम एंड ज्वैलरी फेयर का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्पोरेट संवाददाता | जयपुर

हांगकांगमें चल रहे पांच दिवसीय हांगकांग जैम एंड ज्वैलरी फेयर 2014 का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। दुनियाभर में फाइन ज्वैलरी के क्षेत्र में नंबर वन माने जाने वाले इस शो को आगामी ट्रेंड्स, नई वैरायटी और डिमांड के आकलन का पैमाना माना जाता है। इस आयोजन में 49 देशों से आए 3700 एग्जीबिटर्स ने हिस्सा लिया। इनमें जयपुर समेत प्रदेश के 350 से अधिक ज्वैलर्स भी शामिल थे।

इन कारोबारियों ने संपर्क करने पर बताया कि यहां कलर स्टोन का बेहतर प्रदर्शन किया गया और इसके जरिये ज्वैलर्स ने अगले सीजन के लिए अपनी तैयारी को भी अंतिम रूप दिया। एक अहम बात यह रही कि जयपुर के ज्वैलर्स ने इस प्रकार के शो के महत्व को समझा है। इसके माध्यम से सेलिंग का भावी तरीका भी बदलने में मदद मिलेगी। ज्वैलर्स के अनुसार इंडस्ट्री में सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया ने अब ज्वैलर की भूमिका को सीमित कर दिया है। अब तक यह सर्टिफिकेशन केवल डायमंड तक ही सीमित था लेकिन अब यह इसके दायरे में कलर स्टोन्स को भी ला दिया गया है, जिससे अब कंज्यूमर और अधिक प्रोटेक्टेड हो सकेगा।