जयपुर में सोना 100, चांदी 300 रु. सस्ती
जयपुर | ऊंचेभावों पर लिवाली के अभाव में शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव और नरम हो गए। चांदी लगातार दूसरे दिन 300 रुपए टूटी वहीं सोना भी 100 रुपए नरम बोला गया। चांदी (999) के भाव घटकर 40,900 रुपए और रिफाइन के भाव 40,400 रुपए प्रति किलो रह गए।
उधर,सोना जेवराती भी विदेशी बाजारों के दबाव में 100 रुपए गिरकर 25,500 रुपए और सोना स्टैंडर्ड भी इतनी ही नरमी के साथ 26,850 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। भाव:-चांदी (999) 40,900, चांदी रिफाइन 40,400 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 26,850 रुपए, सोना जेवराती 25,500 रुपए, वापसी 24,900 रुपए प्रति 10 ग्राम।