पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवदीप आटा चक्की का नया मॉडल लॉन्च

नवदीप आटा चक्की का नया मॉडल लॉन्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | घरेलूआटा चक्की के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी नवदीप प्रॉडक्ट्स ने शुक्रवार को राजस्थान में अपना एक नया मॉडल लॉन्च किया। इस अवसर पर आयोजित डीलर्स मीट में कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर योगेश पारिख, सेल्स मैनेजर जे. शाह, राज्य के वितरक सूर्या मार्केटिंग के एसके कालानी और तरुण कालानी ने इस नए मॉडल को लॉन्च किया। इस नए मॉडल को मिलाकर कुल 15 मॉडल हो गए हैं। पारिख ने बताया कि तीन दशक से अधिक समय से कार्यरत इस कंपनी ने अपनी गहरी साख ग्राहकों के बीच बनाई है। उनके अनुसार गुणवत्ता का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि इस चक्की में काम आने वाले सभी कंपोनेंट्स की इकाइयां हमने अपने यहां स्थापित कर रखी हैं। कंपनी का नेटवर्क पूरे देश में है लेकिन राजस्थान पिछले 27 साल से इसका सबसे अहम बाजार बना हुआ है। सूर्या मार्केटिंग के एसके कालानी ने बताया कि राज्य में एक लाख से अधिक आटा चक्कियां इतने सालों के बाद भी बेहतर स्थिति में काम कर रही हैं और सिर्फ सौ चक्कियों में ही अब तक कोई शिकायत दर्ज की गई है।