29वां महान गुरमत समागम शुरू
जयपुर|गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक सिख सभा की ओर से हीदा की मोरी गुरुद्वारा में 29वां महान गुरमत समागम शुक्रवार से शुरू हुआ। सुबह अखंड पाठ साहब की समाप्ति के बाद कीर्तन दीवान सजा। गुरुद्वारा हीदा की मोरी के हजूरी रागी जत्था सतनाम सिंह परमजीत सिंह ‘सतगुरु होये दयाल ता सरदा पूरिये’, ‘तुमरी कृपा ते जपीये नाउ’ शबद गाकर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रधान ठाकुर सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह का दीवान 6 बजे से नितनेम आसा दी वार से शुरू होगा। इसमें जयपुर से बाहर के रागी जत्थे एवं प्रचारक आएंगे। दीवान सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक एवं शाम का दीवान 6:30 से रात्रि 1 बजे तक सजेगा।