- Hindi News
- कृषि विश्वविद्यालयों में कार्यवाहक कुलपति नियुक्त
कृषि विश्वविद्यालयों में कार्यवाहक कुलपति नियुक्त
विसं| जयपुरराज्यपाल कल्याण सिंह ने प्रदेश के तीन कृषि विश्वविद्यालयों श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर, कृषि विश्वविद्यालय कोटा और कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपतियों का कार्यकाल पूरा होने पर अस्थाई व्यवस्था के लिए कुलपति नियुक्त किए हैं। राज्यपाल कल्याण सिंह की ओर से जारी आदेशों के अनुसार श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में जयपुर के संभागीय आयुक्त मंजीत सिंह, कृषि विश्वविद्यालय कोटा में कोटा के संभागीय आयुक्त अश्विनी भगत तथा कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर में जोधपुर के संभागीय आयुक्त हेमन्त कुमार गेरा नियमित कुलपति नियुक्त होने अथवा अन्य अग्रिम आदेशों तक कुलपति का कार्य देखेंगे।