पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेनों में बढ़ाए थर्ड एसी कोच

ट्रेनों में बढ़ाए थर्ड एसी कोच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेने अगले महीनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेनों में कोच बढ़ाए हैं। सीपीआरओ तरुण जैन ने बताया कि सिकंदराबाद-बीकानेर एक्सप्रेस में 30 सितंबर तक और इसी ट्रेन में बीकानेर से 3 अक्टूबर तक एक थर्ड एसी कोच की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से वर्धा, जलगांव, सूरत, अहमदाबाद, जोधपुर, नोखा आदि स्टेशनों के यात्रियों को फायदा होगा। इसके अलावा अजमेर-हजरत निजामुददीन द्वि-साप्ताहिक जन शताब्दी एक्सप्रेस में 19 सितंबर से 14 नवंबर तक दो द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है। अजमेर-दिल्लीसरायरोहिल्ला त्रि-साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस में 20 सितंबर से 15 नवंबर तक दो द्वितीय कर्सीयान श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए हैं। इससे फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, रेवाड़ी आदि स्टेशनों के यात्रियों को 156 अधिक सीट उपलब्ध हो सकेंगी।