पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएसआई को धोखा दे एटीएम कार्ड बदला, ‌~60 हजार निकाले

एएसआई को धोखा दे एटीएम कार्ड बदला, ‌~60 हजार निकाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | नारायणसिंह सर्किल के पास एसबीआई के एटीएम पर रुपए निकालने गए एएसआई को धोखा देकर दो युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद प्रागपुरा जयपुर में चार बार अन्य एटीएम से 60,700 रुपए निकाल लिए। रुपए निकलने का पता चलने पर प्रागपुरा, कोटपूतली निवासी एएसआई नारायण लाल ने अशोक नगर थाने में गुरुवार को केस दर्ज करवाया। एएसआई नारायण लाल सीआईडी में तैनात है। वह 15 सितंबर को दोपहर एसबीआई एटीएम पर पहुंचे। जहां एक बार कार्ड लगाने पर रुपए नहीं निकले। उस वक्त वहां दो युवक खड़े थे। उनकी मदद से दोबारा कार्ड लगाकर नारायण लाल ने एक हजार रुपए निकाल लिए। इसी बीच दोनों युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद 15 16 सितंबर को जयपुर प्रागपुरा में चार बार एटीएम से रुपए निकल गए। नारायण लाल ने बैंक जाकर खाते का पता किया तो रुपए निकलने का पता चला।