- Hindi News
- सीनियर हैंडबॉल टूर्नामेंट के लिए जयपुर टीमें घोषित
सीनियर हैंडबॉल टूर्नामेंट के लिए जयपुर टीमें घोषित
जयपुर | हनुमानगढ़में 21 सितंबर से होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए जयपुर टीम घोषित कर दी गई है। महिवर्द्धन सिंह पुरुष टीम की कप्तानी करेंगे, तो वैभव शेखावत महिला टीम की कमान संभालेंगी। चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में कुल 27 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें आठ पूल में बांटा गया है। वहीं महिला वर्ग में 20 टीमें चार पूल में मुकाबला करेंगी। टीमें-पुरुष: महिवर्द्धनसिंह (कप्तान), सुखविंद्र सिंह, अक्षयराज सिंह, मनीष सिंह, अमित जाखड़, नरेश कुमार, मनीष, गौरव कौशिक, विवेक, शिवराज सिंह, उत्तम सिंह गोपाल शर्मा। महिला: वैभवशेखावत (कप्तान), वाणी सारस्वत, राधिका सोमानी, मानसी खंगारोत, स्नेहलक्ष्मी शेखावत, ऐश्वर्या, अरोमा भार्गव, मिहिका चौहान, जैस्मीन, पूर्वा चौधरी और राधिका।