पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइवे पर धमाके, घरों से खेतों में भागे लोग

हाइवे पर धमाके, घरों से खेतों में भागे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानपुर माचेड़ी/चंदवाजी . एक्सप्रेसहाईवे पर कैमिकल से भरे हुए टैंकर की धमाके की आवाज से आसपास के मकानों की छतें गिर गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि घटनास्थल के आसपास के घरों ढाबों के दरवाजे और खिडकियां उखड़ गए। कई घरों में खिड़कियों के कांच टूट गए। एक मकान में दादा गोदूराम और पोता शिंभू दयाल छत के मलबे में दबकर घायल हो गए। क्षेत्र में धमाके की आवाज तीन किलोमीटर तक सुनाई दी। लोगों ने एक बार समझा की भूकम्प गया है। लाेग बच्चों को लेकर घराें से निकल कर खेतों में भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक दस परिवारों और इतने ढाबों को खाली करवाया। हादसे के बाद चंदवाजी, आमेर, चौमू और हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कैमिकल गैस से भरे हुए टैंकरों के रात में नहीं चलने की गाइड लाइन बनी हुई है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर टैंकरों को चलाया जा रहा है।