- Hindi News
- ठाकुरजी लालबिहारी को लगा पौष खीचड़े का भोग
ठाकुरजी लालबिहारी को लगा पौष खीचड़े का भोग
जयपुर. पौषमाह में जगह-जगह पौष खीचड़े का दौर जारी है। ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के लिए मंदिरों में ठाकुरजी को डबल रजाई ओढ़ाई जा रही है तो ठाकुरजी को पौषखीचड़े का भोग लगाया जा रहा है। गोविंदरायजी का रास्ता के लालबिहारी मंदिर में ठाकुरजी का शनिवार को पुरुष सूक्त से पंचामृत अभिषेक कर नई पोशाक धारण कराई गई। इसके बाद ठाकुरजी को मूंग की खिचड़ी का भोग लगाकर भक्तजनों को प्रसादी का वितरण किया गया।
यहांआज पौषखीचड़ा प्रसादी: चांदनीचौक के आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर में रविवार को पौष खीचड़े का भोग लगेगा। इस मौके पर ठाकुरजी का विशेष शृंगार किया जाएगा। पुजारी मातृ प्रसाद ने बताया कि पौष खीचड़े का भोग लगाकर भगवान की विशेष आरती होगी। इसके बाद भक्तों में प्रसादी वितरण होगा।