अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन आज
जयपुर. युवापरिषद अग्रवाल समाज चौरासी के तत्वावधान में रविवार को डिग्गी में निर्माणाधीन अग्रवाल भवन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा। परिषद के अध्यक्ष अनिल सुराशाही ने बताया कि सम्मेलन में तय होने वाले जोड़ों के दस्तूर का कार्यक्रम भी परिषद द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद परिषद की ओर से 15 फरवरी को टोंक के मेहंदवास में होगा।