पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्सिंग कर्मियों में चुनावी हलचल तेज, चुनाव कल

नर्सिंग कर्मियों में चुनावी हलचल तेज, चुनाव कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. जयपुरके एसएमएस अस्पताल समेत प्रदेश के सरकारी अस्पतालों से संबद्ध नर्सिंग कर्मियों के संगठन चुनाव को लेकर इन दिनों खासी हलचल है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए चुनाव के बाद अब राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन के चुनाव जयपुर में 15 दिसंबर को होने हैं। इसमें एसएमएस, जेकेलोन अस्पताल समेत 13 अस्पतालों के नर्सिंगकर्मी मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अनिल कुमार गुप्ता, संजीव यादव, विष्णु कुमार शर्मा और यजुवेंद्र सिंह यादव शामिल हैं।