नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की....
जयपुर. मानसरोवरके मांग्यावास स्थित भास्कर पैराडाइज में चल रही भागवत कथा में शनिवार को नंदोत्सव मनाया गया। इस मौके पर कथावाचक डॉ. महेंद्र मिश्रा ने कृष्ण जन्म रामजन्म पर प्रवचन सुनाए। साथ ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...,यशोदा जायो ललना मैं महलन में सुन आई...,प्रगटे हैं कुंवर कन्हाई यशोदा मैया दे दो बधाई....जैसे बधाई गीतों पर फल, मेवा, खिलौनों की उछाल की गई।
संकटआए, तो भगवान को याद करो : प्रज्ञानानंद
श्रीसंचेतना मिशन की ओर से विवेक विहार में चल रही भागवत कथा में स्वामी प्रज्ञानानंद ने शनिवार को अजामिल चरित्र और वृत्तासुर प्रसंग पर प्रवचन सुनाए। उन्होंने कहा कि हमें किसी से डरना नहीं चाहिए। जब भी संकट आए तो भगवान को याद करो। मिशन के प्रभारी डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि कथा प्रवचन 17 दिसंबर तक चलेंगे।