पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसद हमले की बरसी पर निकाला शांति मार्च

संसद हमले की बरसी पर निकाला शांति मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. संसदपर हुए आतंकवादी हमले की शनिवार को तेरहवीं बरसी मनाई गई। इस दिन शहीद हुए लोगों की याद में शहर में सामाजिक संगठनों की ओर से विभिन्न आयोजन हुए। मुख्य कार्यक्रम फोरम फोर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी फेन्स और फोरम फोर इंटीग्रेटेड नेशनल सिक्योरिटी फिन्स की ओर से शांति मार्च का रखा गया। फिन्स के अध्यक्ष जेपी मिश्रा, महासचिव जसबीरसिंह और कार्यक्रम संयोजक डॉ एसएस अग्रवाल के नेतृत्व में शांति मार्च निकला। इस दौरान लोगों को राष्ट्र रक्षा का संकल्प दिलवाया गया। शाम को स्टेच्यू सर्किल पर कॉलेज स्कूल के छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। यहां से शांति मार्च निकला जो अमर जवान ज्योति पहुंचा। इसके बाद आर्मी बैंड ने प्रस्तुति दी। शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।