भाजपा 9 माह में कुछ नहीं कर पाई: पायलट
विधानसभाउप चुनाव में चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा-भाजपा सरकार 9 माह के कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाई। उसके पास गिनाने लायक कुछ नहीं था। यही हमारी जीत का आधार बना। पायलट ने भास्कर से बातचीत में कहा-भाजपा से जनता के मोहभंग के अलावा एकजुट कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, सभी छोटे-बड़े नेताओं, पदाधिकारियों और संगठन की रणनीति के दम पर भी जीत की राह बनी।
{भाजपा की इतनी बड़ी जीत के बाद ऐसी हार क्यों हुई?
कांग्रेससंगठन की माइक्रो लेवल पर की गई रणनीति, कार्यकर्ताओं की मेहनत ही जीत का आधार बनी। वसुंधरा राजे अहंकार में रहीं। खुद के विधायकों तक की नहीं सुनी, जनता की तो क्या सुनती। 9 माह में हमारी सरकार की योजनाओं को ही आगे बढ़ाने का काम किया गया।
{जीत का कम अंतर क्या कांग्रेस के लिए उत्साह की बात है?
सभीचारों सीटों पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया गया। कर्मचारियों पर दबाव बनाया गया। चुनाव प्रचार खत्म होने के बावजूद मतदान वाले दिन शाम तक मंत्री, एमएलए, एमपी उपचुनाव क्षेत्र में डटे रहे। फिर भी हम जीते। यह जीत पार्टी में उत्साह भरेगी।
{इसपरिणाम के क्या मायने हैं?
पहलामौका है जब भारी बहुमत के 9 माह बाद ही किसी पार्टी को जनता ने सिरे से नकारा है। यह कांग्रेस की जमीनी ताकत को दिखाता है।
{किन मुद्दों ने आपकी पार्टी को जीत दिलाई?
वसुंधरासरकार 9 माह में भी अपना मंत्रिमंडल विस्तार नहीं कर पाई। मंत्री नहीं थे तो काम भी नहीं हुए। सभी वर्ग का ध्यान नहीं रखा। जातिवाद की राजनीति करते रहे। किसी भी वर्ग के किसी नेता ने अपना कद बढ़ाने की कोशिश की तो पर कतर दिए गए।
(विस्तृतइंटरव्यू - राजस्थान पेज)