रैगिंग मामले में 10 छात्र निष्कासित
राजस्थानयूनिवर्सिटी के विवेकानंद हॉस्टल में हुए रैगिंग प्रकरण में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 10 छात्रों को हॉस्टल राजस्थान कॉलेज से निष्कासित कर दिया है। वार्डन जेपी जाट को पहले ही पद से हटाया जा चुका है। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा रैगिंग मामले में एकसाथ दस छात्रों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई का यह पहला मामला है।
विवेकानंद छात्रावास में इसी सत्र के दौरान प्रवेश लेने वाले बी.ए. प्रथम वर्ष के कुछ छात्रों ने लिखित में कुछ छात्रों द्वारा शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत की थी। जांच के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई। कमेटी की रिपोर्ट के बाद इन छात्रों को निष्कासित करने का निर्णय किया गया।
हॉस्टलका कमरा नं. 52 बना टॉर्चर रूम - पढे़ं सिटी फ्रंट पेज