पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 साल तक मिर्गी दौरों ने छीना बचपन, सर्जरी ने दी नई जिंदगी

12 साल तक मिर्गी दौरों ने छीना बचपन, सर्जरी ने दी नई जिंदगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर|चार वर्षकी उम्र से मिर्गी के दौरों से परेशान 16 वर्षीय राहुल को नई जिंदगी मिली है। लगभग हर दिन दौरे आने के कारण वह तो पढ़ाई ठीक से कर पाता था और ही खेलकूद। शहर के इंडो वेस्टर्न ब्रेन एंड स्पाइन हॉस्पिटल में राहुल का जटिल ऑपरेशन किया गया। डॉ. गोयल ने बताया कि देश के कुछ ही अस्पतालों में सलेक्टिव राइट एमिजिडालो हाइपोकेंपेक्टॉमी सर्जरी की जाती है। मई में ऑपरेशन के बाद राहुल को कभी दौरे नहीं आए। वैसे तो मिर्गी के अधिकतर रोगियों को दवाओं से लाभ होता है, लेकिन कुछ जटिल केस में कई महत्वपूर्ण जांचों के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय किया जाता है।