पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता का मैनिफेस्टो

जनता का मैनिफेस्टो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये बना घोषणा-पत्र

भूमिगत हो एचटी लाइन, नाला पाटो

भरत सिसोदिया, चन्द्रशेखर कौशिक, शिवप्रकाश शर्मा फोटो | राजकुमार शर्मा

टीम

> अमानीशाह नाले का प्लान बनाया जाए। इसे पक्का किया जाए और कवर्ड किया जाए। नाले के आसपास भू-माफिया कब्जे कर रहे हैं। इन पर रोक लगे।

> वार्ड 19 21 की 62 कॉलोनियां नीचे के इलाकों में होने से सीवरेज जाम रहती है। इसे नाले में जोड़ा जा सकता है।

> चारों वार्ड में पेयजल किल्लत बड़ी समस्या है। यहां पीएचईडी द्वारा पानी की टंकियां बनाई जाएं। बीसलपुर की लाइन से कनेक्ट हो अथवा सरकारी बोरिंग से सप्लाई दी जाए।

> 40 से ज्यादा कॉलोनियां हाईटेंशन लाइन से प्रभावित हैं। इसे भूमिगत किया जाए।

^गायत्रीनगर-गोविंदपुरी के घरों के ऊपर हाईटेंशन लाइन के संबंध में एईएन को कह चुके हैं। पानी की समस्या के बारे में पीएचईडी अफसरों को अवगत करवाया जाएगा। खाती कॉलोनी, कृष्णपुरी और भैरोंनगर में नाला निकल रहा है। इसके लिए बजट पूरा बजट नहीं मिला। बूचड़खाना हटवाने में सभी के सहयोग की आवश्यकता है। मीनायादव, वार्ड-21,पार्षद

^समस्याओंका राजनीतिकरण करेंगे, तो हल करने में दिक्कत आएगी। साठ फीट रोड को तीस फीट ना होने दें। यदि लोग मजबूती से खड़े होंगे तो हम भी साथ रहेंगे। बीपीएल के लिए जो भी विकास हुआ है उसमें सिविललाइंस क्षेत्र सबसे आगे रहा है। मेनहोल खुले, सीवरलाइन और लाइटों की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्योतिखंडेलवाल, महापौर

^हसनपुरा में आने जाने का एक ही रास्ता है। अगर पुरानी पुलिस चौकी से खाती तक एक और रास्ता बनाया जाए तो बड़ी समस्या दूर हो जाएगी। खेल के मैदान के लिए प्रयास करेंगे। हसनपुरा में डिस्पेंसरी और पानी की टंकी के लिए महापौर से निवेदन करेंगे। -संतोष मीणा, पार्षद,वार्ड-19

^मजदूरमार्ग को शांतिनगर से जोड़ने वाली सड़क चौड़ी करने ले लिए लिख कर दे चुके हैं। महिला महाविद्यालय खोलने के लिए जगह है। मंत्री को लिखकर दे दिया है। सैटेलाइट हॉस्पिटल भी खुले, इसके लिए निगम की शांतिनगर में जमीन पड़ी है। इसे अधिगृहीत कर जनहित में उपयोग में लेने की बात कही जाएगी। हटवाड़ा रोड पर बूचडख़ाने हटाने के लिए कई बार अधिकारियों को कहा भी गया। अखिलेशदुबे, पार्षद,वार्ड-20

^राजीव नगर में सवा किलोमीटर दूरी से पानी की सप्लाई होती है। यहां स्पेशल लाइन के लिए आश्वासन